अनियंत्रित कार ने 6 दोपहिया वाहनों को रौंदा, पुलिस ने काटा चालान

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

चंडीगढ़-सोलन एनएच-5 पर शमलेच में एक कार ने 6 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि ये दोपहिया वाहन सड़क किनारे पार्क थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार कार शमलेच के नजदीक गुजर रही थी। इस दौरान यह अनियंत्रित हो गई और इसकी चेपट में सड़क किनारे पार्क करीब 6 दोपहिया वाहन आ गए।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि वाहन को संयम निवासी कंडाघाट चला रहा था और वाहन में उसके साथ उसके पिता भी मौजूद थे। वाहन चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण यह हादसा हुआ है।

मौके पर जितने भी वाहनों को नुक्सान पहुंचा है, उसकी भरपाई उनके द्वारा कर दी गई थी। पुलिस ने वाहन चालक का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...