HP Teacher Recruitment 2023: प्रदेश में विभिन्न विषयों के 585 लेक्चरर पदों पर निकली भर्ती

--Advertisement--

HPPSC की ओर से विभिन्न विषयों के अंतर्गत लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (HPPSC) की ओर से विभिन्न विषयों के अंतर्गत लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 निर्धारित है।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार एचपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in डायरेक्ट लिंक के माध्यम से फॉर्म भर कर अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि एचपीपीएससी (HP Teacher Recruitment 2023) की ओर से यह भर्ती विभिन्न विषयों के अनुसार कुल 585 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गयी है। इसमें से अंग्रेजी के लिए 63 पद, हिंदी के लिए 117 पद, इतिहास के लिए 115 पद, राजनीति विज्ञान के 102 पद, अर्थशास्त्र के 17 पद, गणित के 41 पद, फिजिक्स के 45 पद, केमिस्ट्री के 29 पद, बायोलॉजी के 9 पद और कॉमर्स के 47 पदों पर लेक्चरर की भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ लें। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 निर्धारित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...