शाहपुर विस क्षेत्र में सीएम के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियां शुरू

--Advertisement--

22 अक्तूबर को जनसभा को भी करेंगे संबोधित सीएम: पठानियां

शाहपुर, 18 अक्तूबर – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का शाहपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु का 22 अक्तूबर को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रवास प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक विशाल जनसभा भी शाहपुर विस क्षेत्र में आयोजित की जाएगी।

प्रवास की तैयारियों को लेकर शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी शाहपुर एवं ब्लॉक् कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई।

इसमें विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के प्रवास की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है इसके साथ ही विभिन्न कमेटियां भी गठित की जाएंगी।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई सौगातें दी हैं तथा उनका आशीर्वाद हमेशा शाहपुर विस क्षेत्र के लिए मिला है।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने ग्रांउड जीरो पर रहकर आपदा प्रभावितों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी है इसी तरह से शाहपुर विस क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के लिए भी खुलकर मदद प्रदान की है।

विधायक केवल सिंह पठानियां ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है तथा राज्य सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा पैकेज राज्य के प्रभावित क्षेत्रों तथा लोगों के जारी कर पूरे देश भर में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु से शाहपुर विस क्षेत्र के लिए जो भी मांगा है उसको पूरा किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...