कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष नरदेव कंवर के प्रयासों से देहरा को वापिस मिला जायका ऑफिस

--Advertisement--

देहरा – व्यूरो

कांग्रेस मत्स्य विभाग के अध्यक्ष नरदेव कंवर के प्रयासों से देहरा को वापिस मिला जायका ऑफिस जो कि 2021 में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देहरा से कांगड़ा शिफ्ट किया गया था। आज HRTC वर्कशॉप देहरा के पास नरदेव कंवर के करकमलों द्वारा ऑफिस का शुभारम्भ हुआ। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि इस ऑफिस के आने से इलाके के किसानों को उन्नत बीज खाद, पौधे औजार सिंचाई के साधन पाइप इत्यादि व भूमि कटाव के लिए डंगे, फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कंटीली तार आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और समय- 2 पर किसानों को प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी व कृषि की आधुनिक तकनीक से कॄषि क्षेत्र में बढौतरी होगी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान उनके साथ उनके उपाध्यक्ष व खाद्य आपूर्ति निगम लिमिटेड के चेयरमैन पुष्पेन्द्र ठाकुर व अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता किरण गुलेरी, इंन्दिरा देवी, जय प्रकाश वालिया, विजय कुमार,धर्मेंद्र चौधरी, रिम्पी ठाकुर, चैन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...