एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

--Advertisement--

टक्कर के कारण निजी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं एचआरटीसी की बस को भी नुकसान हुआ है।

हमीरपुर – हिमखबर डेस्क

जिला हमीरपुर से कांगू वाया नेरी बलेटा सड़क पर नेरी के पास बुधवार सुबह 9:30 बजे निजी बस और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। टक्कर के कारण निजी बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं एचआरटीसी की बस को भी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। नेरी से कांगू वाया बलेटा सड़क में करीब एक घंटे तक किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो पाई। उसके बाद दोनों चालकों की ओर से आपसी सहमती के बाद ही बसों को घटनास्थल से हटाया गया।

एचआरटीसी बस चालक तेजराज ने कहा कि बुधवार सुबह वे विद्यार्थियों को नेरी महाविद्यालय छोड़ने जा रहे थे। नेरी के पास आगे से अचानक एक कार आई। कार को पास देने के लिए हल्की सी ब्रेक लगाई उसी समय पीछे से आ रही निजी बस ने एचआरटीसी बस को पीछे से टकर मार दी। आपसी सहमती के बाद हादसे को लेकर पुलिस थाना में कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...

दर्दनाक हादसा : आग में झुलसने से नेपाली युवक की मौत

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक...