आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद

--Advertisement--

देहरा, 18 अक्तूबर – शिव गुलेरिया

बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा दबकेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाने हैं।

वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चेल्लियां, जखोटा के वोहल जागीर, अलूहा के भौंरन और थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।

इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बारहवीं पास होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो तथा प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि योग्यता जांच 8 नवंबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...