बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर, युवक की मौत

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुंदरनगर के हराबाग में एक बाइक-पिकअप में आमने सामने जोरदार भिड़ंत होने से 37 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरे युवक को मामूली चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार दोनों सलापड की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रवासी युवक वसीम निवासी मुजफरनगर यूपी की मौके पर मौत हो गई व दूसरे घायल सादिक को उपचार के लिए सिविल सुंदरनगर पहुंचाया है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण सहित सलापड़ पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है। मृतक का शव सिविल अस्पताल सुंदरनगर के शव गृह के रखा है जहां से पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सपुर्द किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...