हिमाचल: धारटीधार में कार दुर्घटनाग्रस्त, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का सुरक्षा कर्मी परिवार सहित जख्मी

--Advertisement--

श्री रेणुका जी में माथा टेकने के बाद देहरादून लौट रहा था परिवार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर के धारटीधार के बिरला में सोमवार को सड़क हादसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी परिवार सहित जख्मी हुआ है। शुुरूआती जांच में ये सामने आया है कि बिरला में  एक जनरल स्टोर के समीप सड़क पर एक गाय को बचाने की कोशिश में कार तकरीबन 300 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई।

मौके के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को बाहर निकाला। अहम बात ये रही कि पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तमाम घायलों को ददाहू ले जाने की बजाय सीधे ही नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज में घायल उपचाराधीन हैं।

घायलों की पहचान 38 वर्षीय परमानंद तिवारी, उनकी पत्नी 34 वर्षीय रम्भा तिवारी, 13 वर्षीय बेटा आर्यन व 8 वर्षीय बेटी अदिति के तौर पर की गई है।

शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि श्री रेणुका जी में माथा टेकने के बाद परिवार देहरादून लौट रहा था। परिवार मूलतः उत्तर प्रदेश के चंदौली की नगर पंचायत नेहरू नगर का रहने वाला है। अंतिम समाचार के मुताबिक बच्चों सहित दंपत्ति की हालत स्थिर है। श्री रेणुका जी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...