देहरा – शिव गुलेरिया
श्री गुरु रविदास महासभा देहरा की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक बासा के वार्ड नंबर 2 में सभा के प्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में अपने समाज के हित के लिए विषयों के ऊपर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा सभा का दायरा बढ़ाने बारे भी चर्चा की गई।
बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि सभा द्वारा हर गांव में एक इकाई तैयार की जाएगी। तथा 7 तारीख को नेहरन पुखर के दयाल पंचायत में अंबेडकर भवन में गुरु रविदास महासभा हिमाचल प्रदेश की ओर से जो कार्यक्रम रखा गया है उसमें भी जाने वाले विचार विमर्श किया गया।
ये रहे उपस्थित
मौके पर संरक्षक ओंकार सिंह सचिव विजय कुमार राकेश कुमार संजय कुमार बाबूराम करमचंद संजय कमलेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

