जल शक्ति विभाग में महिला कर्मचारी से मारपीट, तृतीय श्रेणी कर्मचारी निलंबित

--Advertisement--

अधिशासी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

सोलन – रजनीश ठाकुर

महिला कर्मचारी से मारपीट के मामले में उपमंडल अर्की के जल शक्ति विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारी का निलंबन कर दिया गया है। निलंबन की बाद कर्मचारी को अपनी सेवाएं बद्दी डिवीजन में देनी होंगी।

गौरतलब है कि आरोप है कि बीते 16 अगस्त को अर्की डिवीजन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी के साथ तृतीय श्रेणी कर्मचारी कृष्ण वर्मा ने किसी बात को लेकर झगड़ा व मारपीट की थी। महिला ने थाना अर्की में केस दर्ज करवाया था।

अधिशासी अभियंता विवेक कटोच के बोल

उधर, अधिशासी अभियंता विवेक कटोच ने बताया कि महिला के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत के आधार पर तुरंत प्रभाव से कर्मचारी कृष्ण वर्मा को अनुभाग बलेरा के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई थी। जांच के बाद अधीक्षण अभियंता सोलन के आदेशानुसार उक्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...