लपियाना के बाग में सर्पदंश से मौत

--Advertisement--

लपियाना – विकास शर्मा

शाहपुर उपमण्डल की पंचायत लपियाना में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार 50 वर्षीय निवासी बाग खेतों में फसलों को तबाह कर रहे गो वंश को खेतो से भगाने गए थे कि कुछ चुभने का अंदेशा हुआ।

कुछ ही समय मे जब परिजनों ने हालत गम्भीर होते देखी तो लपियाना अस्पताल ले गए जहां उपचार न मिल पाने से उन्हें शाहपुर अस्पताल ले गए। जहाँ हालत को गम्भीर देखते हुए टांडा रैफर कर दिया था। जहां टांडा जाते समय रास्ते मे ही दुःखद मृत्यु हो गई।

मृतक की दो बेटियां है जिसमे एक 19 वर्ष की तथा दूसरी 12 वर्ष की है। मृतक आने परिवार का पालन पोषण दिहाड़ी मजदूरी कर चलाता था।

वहीं परिजनों ने बताया कि लपियाना अस्पताल में कोई सुविधा नहीं मिल पाई,अगर समय रहते लपियाना पीएचसी में इसका उपचार हो जाता तो जान बच सकती थी।

वहीं प्रधान लपियाना कीकर सिंह, पंचायत प्रधान परगोड़ हेमराज,पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान हारचकियाँ तिलक राज ने गहरा शोक प्रकट किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...