रैहन पुलिस चौकी ने किये लाखोँ के चलान

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत आती रैहन पुलिस चौकी ने अकेले अगस्त माह में अलग अलग कुल 338 मामलों में 5 लाख 42 हजार 700 रुपए के चालान किए।

चौकी प्रभारी सचित कालिया व ट्रैफिक इंचार्ज दलजीत कटोच ने अपनी टीम के साथ यातायात के नियमों की अवहेलना ट्रिपल सवारी, बिना हेल्मेट सवारी, करने वाले 338 दोपहिया वाहन चालकों के 5 लाख 42 हजार 700 सौ रुपए के चालान किए। इसमें 4 चालान अवैध खनन के किए गए।वहीं बिना दस्तावेज से एक स्कूल बस और चार दोपहिया बाहन जब्त किए गए।

वहीं अगस्त माह में ही कंडवाल पुलिस चौकी ने 111 विभिन्न मामलों 1 लाख 80 हजार के चालान किए।जबकि पुलिस चौकी सुल्याली में 24 मामलों में 20 हजार के चालान किए गए।

इंदौरा थाना एसएचओ कुलदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह में कुल 211 चालान के साथ 1 लाख 4 हाजर रुपये जुर्माना डाला गया।

डीएसपी विशाल वर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने हिदायत दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पशु मित्र नीति-2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, 35 पुरुष अभ्यर्थी सफल

हिमख़बर डेस्क पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत उपमंडल सदर में...

उपायुक्त कांगड़ा ने मानसून के दौरान नदियों, खड्डों व जलाशयों के समीप जाने पर लगाई रोक

हिमख़बर डेस्क  मानसून के मद्देनजर जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नए कार्यालय का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के...

नवोदय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 तक

हिमख़बर डेस्क  जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2027-28...