उपमुख्यमंत्री के आदेश फिर भी अभी तक नहीं शुरू हो पाई बस सेवा, लोगों में दिखने लगा रोष

--Advertisement--

पठानकोट से हरिद्वार बस की जानी थी शुरू 

देहरा – शिव गुलेरिया

पठानकोट से लेकर हरिद्वार तक बस सेवा शुरू किये जाने के मामले में अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने से लोगों में रोष दिखने लगा है। हाल ही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उक्त रूट पर बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर हरी झंडी भी दे दी थी लेकिन अभी तक इस पर कोई अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।

लोग इंतजार में हैं, कि कब इस रोड पर बस सेवा शुरू होगी। हालांकि इस बारे में उपमुख्यमंत्री ने देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक को आदेश किए थे कि वे पठानकोट के क्षेत्रीय प्रबंधक से इस बारे में बात करके आगामी कार्रवाई करें, लेकिन अभी तक बात सिरे नहीं चढ़ पाई है।

हालांकि देहरा डिपो के आरएम ने इस बाबत पठानकोट डिपो के आरएम को सूचित कर दिया है। और आरएम पठानकोट ने भी अपने उच्च अधिकारियों को शिमला में भी इस बाबत अवगत करवा दिया है लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि पठानकोट से हरिद्वार जो बस सेवा शुरू की जानी है वह ज्वाली, नगरोटा सूरियां, हरिपुर गुलेर जो बस सेवा शुरू किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने आदेश किए हैं, राहत भरी बात है। जो लोग हरिद्वार में अपने कार्य हेतु जाते हैं उन्हें काफी राहत मिल पाएगी।

वहीं, लोगों का कहना है कि इस बस को रात्रि बस सेवा के रूप में शुरू किया जाए जो की शाम को करीब 6 बजे पठानकोट से चले और इसकी वापसी रूट भी हरिद्वार से रात्रि के समय में रखा जाए जो की सुबह पठानकोट पहुंचे।

कुशल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, देहरा के बोल

पठानकोट-हरिद्वार बस वाया हरिपुर देहरा चलाने को लेकर उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे जिसको लेकर पठानकोट डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को सूचित कर दिया है। ये बस पठानकोट डिपो द्वारा संचालित की जानी है। उनके द्वारा प्रक्रिया पूरी करके ही ये बस चलाई जाएगी। मुझे आदेश हुए थे मैंने  पठानकोट डिपो को प्रपोजल भेज दी है।

गोपाल सिंह, आर.एम. पठानकोट के बोल

पठानकोट से लेकर हरिद्वार तक बस चलाए जाने के बारे में जो निर्देश उपमुख्यमंत्री द्वारा किए गए हैं। उनके बारे में उन्हें आरएम  देहरा द्वारा जानकारी मिली है। इसको लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है, जैसे ही वहां से कोई दिशा निर्देश मिलते हैं इस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...