लंज में पुलिस व खनन माफिया के बीच अवैध खनन को लेकर गहमागहमी, काँगड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल पड़ा मंगवाना, पुलिस ने जव्त किया ट्रैक्टर व जेसीवी, विना नंवर प्लेट के ट्रैक्टर को भी किया जव्त।
काँगड़ा – राजीव जसवाल
लंज में पिछले कल शाम पुलिस टीम ने एक जेसीवी नंबर एचपी 40 ई 4604 व एक ट्रैक्टर जो कि विना नंवर प्लेट के था। मौके पर जाकर पेयजल योजना हरिपुर व सिंचाई योजना लंज के पास अवैध खनन करते हुए पकडा लिया।
इस दौरान खनन माफिया की पुलिस की टीम के साथ वदसलूकी पर उतर आया व जेसीवी व ट्रैक्टर को पुलिस चौकी ले जाने से माना कर दिया।
जिस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक गहमागहमी होती रही व खनन माफिया गाली गलौच पर उतारू हो गया।पुलिस की टीम को कांगड़ा थाना से अतिरिक्त पुलिस वल मंगवाना पडा तव जाकर पुलिस ने जेसीवी व ट्रैक्टर को जव्त किया।
प्राप्त जानकारी से पता चला है कि खनन माफिया जो कि इस जगह खनन करता है पिछले दो महिनों में इनके द्वारा कम से कम तीन चार मारपीट व डराने धमकाने के मामले पुलिस चौकी में आए है व एक दो पर एफआईआर व कुछ का दोनों पक्षों में आपसी फैंसला हो गया था।
लोगों के अनुसार इनके होंसले और बढ़ रहे है कि कभी भी किसी को अपना निशाना वना सकते है।
वहीं स्थानीय लोगों ने नाम न छपने की शर्त पर वताया कि पिछले दो तीन सालों से इन लोगों ने हद कर दी है खनन की बजह से पेयजल योजनाओं को तो नुकसान हो ही रहा है। साथ उनकी उपजाऊ जमीनों व घरों को भी खतरा उत्पन होना शुरू हो गया।
लोगों ने विभाग व पुलिस से मांग की है कि जो इनके चोर रास्ते है उनको तुरंत वंद करके इनके विरूध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल
वहीं डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा से वात करने पर उन्होने कहा कि पिछले कल खनन माफिया का पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का मामला आया है।
फिलहाल जांच की जा रही है ट्रैक्टर व जेसीवी को जव्त करके आईपीसी धारा 186 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

