ITI के समीप शराब का ठेका खोलने पर विरोध, नारेबाजी कर दुकान के शटर किए बंद

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 2 में सिद्धि दात्री मंदिर व आईटीआई से कुछ दूरी पर शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में स्थानीय लोग लामबंद होना शुरू हो गए है।

शुक्रवार सुबह वार्ड नंबर 2 में शराब का ठेका खोलने के लिए कारिंदे शराब की बोतले रख रहे थे जैसे ही इसकी जानकारी वार्ड नंबर 2 के वाशिंदों को मिली तो स्थानीय लोग तुरंत ठेके के समीप इकट्ठा होना शुरू हो गए और देखते ही देखते दर्जनों महिलाएं- पुरुष ठेके के पास पहुंच विरोध करने लगे।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक्साइज विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शराब की दुकानों से कारिंदों को बाहर निकालकर दुकान के साथ-साथ शटर बंद कर दिए।

स्थानीय लोगों ने कहा कि शराब का ठेका जिस स्थान पर खोला जा रहा है एक मंदिर और आईटीआई उसके बिल्कुल नजदीक है।

उन्होंने कहा कि रोजाना सैंकड़ों छात्र आईटीआई को आते है और सैंकड़ों स्थानीय लोग मंदिर भी जाते है। ऐसे में शराब का ठेका इस स्थान पर खोलने से लोगों पर बुरा असर पड़ेगा।

स्थानीय लोगों की माने तो कुछ साल पहले भी इसी स्थान पर शराब का ठेका खुलने लगा था, लेकिन उस समय विरोध के बाद ठेका शिफ्ट किया गया था। अब फिर इसी स्थान पर ठेका खुलने लगा है जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इस शराब के ठेके को बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पार्षद पवन कपिला के बोल

वहीं वार्ड नंबर 2 के पार्षद पवन कपिला के कहा कि इस स्थान पर ठेका खोलने से पहले नगर परिषद या उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इस स्थान पर ठेका खोलना गलत है जहां से तुरंत ठेका शिफ्ट करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...