काँगड़ा: दुष्कर्म के दोषी पिता को 20 साल की कठोर कैद

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकतें और दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को एक लाख रुपये जुर्माना भी भरना होगा।

वहीं, जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो वर्ष की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। यह सजा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट पॉक्सो के न्यायाधीश अनिल शर्मा की अदालत ने सुनाई है।

इस केस की पैरवी उप जिला न्यायवादी राज रानी ने की। मामले की पैरवी कर रहे उपजिला न्यायवादी ने बताया कि 3 जून, 2021 को पुलिस थाना खुंडियां में चाइल्ड हेल्पलाइन से सूचना मिली कि उसके पिता महिंद्र सिंह पीड़िता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते हैं।

इस सूचना पर थाना प्रभारी महिला पुलिस के साथ पीड़िता के गांव मौके पर पहुंचे, जहां पर पीड़िता ने अपना बयान महिला पुलिस के पास लिखवाया। इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने आरोपी महिंद्र के साथ 16 वर्ष पहले दूसरी शादी की थी।

पीड़िता आरोपी के घर अपने माता और भाइयों के साथ रहती थी। करीब 12-13 वर्ष पहले पीड़िता की मां ने हरियाणा की तरफ फिर से शादी कर ली, जिसके बाद पीड़िता और उसके भाई आरोपी महिंद्र के घर में ही रह रहे थे। इस दौरान आरोपी पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें, गाली-गलौज और मारपीट करता था।

वहीं, लोकलाज के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को न बताई, लेकिन 1 जून, 2021 को जब वह पशु चरा रही थी, तो दोपहर के समय आरोपी पीड़िता के पास गया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही उसे डराया धमकाया कि वह यह बात किसी को न बताए, अन्यथा वह उसे जान से मार देगा।

इस कारण पीड़िता दो दिन तक सदमे में रही। इसके बाद उसने चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत कर अपनी आपबीती बताई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। इस मामले में 26 गवाहों को अदालत में पेश किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...