हिमखबर – डेस्क
हमीरपुर में भोरंज उप मंडल के अधीन आने वाले गांव ककरोल में एक गोशाला की दीवार गिरने से महिला और भैंस दबे गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से महिला को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला तथा भैंस ने दम तोड़ दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गरसाहड़ पंचयात के गांव ककरोल के अमृत लाल पुत्र दूनी चन्द की भारी बरसात के चलते गोशाला की सामने वाली दिवार गिर जाने से अंदर बंधी भैंस व अमृत लाल की पत्नी रीना देवी मलबे से दब गई।

ग्राम पंचयात प्रधान के बोल
ग्राम पंचयात प्रधान रेखा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से भैंस को व उसकी मालकिन रीना देवी को मलबे से बहार निकाल लिया है। भैंस की थोड़ी देर बाद मौत हो गई और रीना देवी को परिजन उपचार के लिये सिविल अस्पताल भोरंज ले गये।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। गरसाहड़ प्रधान रेखा देवी ने बताया कि मलबे में दबने से रीना देवी की रीढ़ हड्डी टूट गई है। हल्का पटवारी ने स्थिति का निरीक्षण किया और मौके पर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट आगे भेज दी है।

