जलाड़ी के पास बनेर खड्ड में बहा जलशक्ति विभाग का JE राजेश चौधरी, 100 मी. तक बहते दिखे, तलाश जारी

--Advertisement--

कांगड़ा के सहौड़ा का था रहने वाला

देहरा – शिव गुलेरिया

जलशक्ति विभाग के अनुभाग दौलतपुर के एक जेई के खड्ड में बह जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार निवासी गांव सोहड़ा (कांगड़ा) पानी की सप्लाई सुचारू करने के लिए सुबह लगभग 10 वजे के जलाड़ी के पास डिब्बा में बनेर खड्ड में गये थे।

वहां उनका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाब में बह गए उनके साथियों ने बहुत कोशिश की, लेकिन पानी का बहाब ज्यादा होने के कारण उनका कुछ पता नहीं चला। फिलहाल, घटना के तीन घंटे बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। लगातार खड्ड के आसपास उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा के दौलतपुर के पास जलाड़ी गांव में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजना है. इस दौरान जेई राजेश चौधरी और उनके साथ तीन अन्य कर्मचारी स्कीम के पास मौजूद थे। वह नुकसान से जुड़ी जानकारी डायरी में लिख रहे थे।

अचानक स्कीम के पास लैंडस्लाइड हुआ और हड़बड़ाहट में जेई नीचे खड़ में गिर गए हालांकि लैंडस्लाइड उन तक नहीं पहुंचा था, लेकिन एक दम आवाज आने से वह हड़बड़ा गए और फिर नीचे खड्ढ में गिर गए। जैसे ही वह खड्ड में गिरे तो पिछे से तीन कर्मचारी दौड़े और 100 मीटर तक खड्ड के साथ साथ गए।

कर्मचारियों ने बताया कि 100 मीटर तक उन्हें खड्ड में देखा लेकिन बाद में वह नदी के पानी में औझल हो गए। खड्ढ के आगे कुछ दूरी पर डैम है और यहां पर उनकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद IPH के चीफ़ इंजीनियर दीपक गर्ग भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।

दीपक गर्ग ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। काफी तलाश के बाद भी अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जेई राजेश कुमार कांगड़ा विधानसभा के सोहड़ा के रहने वाले हैं। डैम साइट में उनकी तलाश की जा रही है और वह खुद मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि लैंडस्लाइड के बाद जेई हड़बड़ा गए और फिर नदी में जा गिरे।

डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...