शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करेंगे भूवैज्ञानिक

--Advertisement--

उपायुक्त के निवेदन पर उद्योग विभाग ने भूवैज्ञानिकों की 5 सदस्य टीम को किया नियुक्त 

शिमला 24 अगस्त – नितिश पठानियां

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला में विभिन्न असुरक्षित स्थानों और सभी स्कूलों का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जोकि भारी बरसात से हुए नुकसान आकलन करने के साथ-साथ तत्काल रोकथाम के उपाय सुझाएगी।

उन्होंने बताया कि इस समिति में भूवैज्ञानिक अनिल कुमार सिंह राणा, गौरव शर्मा, सुरेश भारद्वाज, अतुल शर्मा सदस्य के रूप में तथा सहायक भूवैज्ञानिक सुनील वर्मा सदस्य सचिव के रूप में शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि यह समिति जिला प्रशासन के साथ परामर्श करके सभी अपेक्षित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी और तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशक उद्योग विभाग द्वारा भूवैज्ञानिकों की टीम को नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों विभिन्न क्षेत्रों से आ रही मांग को लेकर उपायुक्त द्वारा 23 अगस्त 2023 को निदेशक उद्योग विभाग को पत्र लिखकर भूवैज्ञानिकों की टीम भेजने का आग्रह किया गया था ताकि शिमला शहर के सभी स्कूलों और विभिन्न असुरक्षित स्थानों का निरीक्षण किया जा सके और उसी के अनुरूप सुधारात्मक कार्रवाई आरंभ की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...