पराशर व रिवालसर झील के वजूद की पहाड़ियों पर दरारें, धंसने का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

--Advertisement--

मंडी, 22 अगस्त

जनपद के दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की पहाड़ियों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने से इनके धंसने का खतरा बढ़ गया है। यह दो पहाड़ियां हैं पराशर और रिवालसर के पास सरकीधार।

बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण इन पहाड़ियों की मिट्टी भी काफी ज्यादा ढीली हो गई है। इसके ढीला होने से अब यह खिसकने लग गई है, जिस कारण पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।

पराशर के लिए जाने वाली सड़क की हालत तो यह हो गई है कि उस पर भी यह दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। सड़क पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है।

वहीं, दूसरी तरफ सरकीधार में भी अब खतरे की घंटी बजने लग गई है। यह दोनों ही स्थान धार्मिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण हैं। पराशर में जहां ऋषि पराशर की तपोस्थली और प्राचीन झील है।

वहीं सरकीधार में पांडवों के निशान आज भी मौजूद हैं और यहां पर भी अर्जुन द्वारा तीर मारकर निकाली गई झील आज भी मौजूद है। इसलिए इन दोनों स्थानों के साथ लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार के बोल

एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि पराशर और सरकीधार में पहाड़ियों पर जो दरारें आई हैं, उसके लिए वन विभाग को इस पर विस्तृत रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट आने के बाद इस दिशा में प्रभावी पग उठाए जाएंगे। अभी इसके आस-पास रहने वालों को अलर्ट कर दिया गया है और उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है।

बता दें कि पराशर के पास पहले से ही काफी ज्यादा मात्रा में भूस्खलन हो रहा है और यह भूस्खलन यहां पर बार-बार बादलों के आपस में टकराने और उस कारण होने वाली भारी बारिश के कारण हो रहा है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात को लेकर अलर्ट जारी किया है कि यहां पर भूस्खलन को रोक पाना संभव नहीं। क्योंकि यहां मौसम की परिस्थिति ही कुछ ऐसी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...