काँगड़ा बस अड्डे के पास हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान; मौके पर SDM

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

कांगड़ा बस अड्डे के पास हार्डवेयर की दुकान पर देर रात लगी आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि कांगड़ा के डोमीनोज पीजा के पास एक हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग भड़क गई, जिससे दुकान में लाखों का सामान जलकर राख गया।

आग इतनी भयंकर थी कि आग की तपिश कई मीटर तक महसूस की जा सकती थी। इस आगजनी से दुकान मालिक का लाखों का सामान जलकर राख हो चुका है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम और विधायक

जैसे ही हार्डवेयर की दुकान पर आग लगी, तो इसकी सूचना लाेगाें द्वारा अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मौके पर एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम और विधायक आरएस बाली मौजूद रहे और आग बुझाने की हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

धर्मशाला से अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ी

यह हार्डवेयर की दुकान अशाेक शर्मा जाे नगर परिषद कांगड़ा के पूर्व अध्यक्ष और वार्ड-8 पार्षद हैं। अग्निशमन विभाग कांगड़ा के अधिकारी अशाेक राणा ने बताया कि जैसे ही हमें 11 बजकर 55 मिनट इसकी सूचना मिली, ताे मात्र पांच मिनट पर घटना स्थल पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग इतनी भंयकर थी कि नगराेटा बगवां और धर्मशाला से अग्निशमन की गाड़ियां बुलानी पड़ी। इस माैके पर कांगड़ा पुलिस भी माैके पर माैजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...