PGI चंडीगढ़ में जिंदगी की जंग हारी ट्रांसगिरि की 24 वर्षीय बेटी कविता शर्मा, शोक की लहर

--Advertisement--

नाहन, 19 अगस्त – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र नौहराधार के पुन्नर भराड़ी गांव की 24 वर्षीय कविता शर्मा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। कविता शर्मा सिरमौर प्रेस क्लब की सदस्य बबिता शर्मा की छोटी बहन है।

जानकारी के मुताबिक कविता कुछ समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रही थी। वीरवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर आनन-फानन में कविता को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया।

हालत खराब देख डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक कविता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी और वह जिंदगी की जंग हार गई।

कविता शर्मा को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। बीएएसी कर चुकी कविता आगे की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलने से क्षेत्र में माहौल गमगीन है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...