बिट्टू बजरंगी के समर्थन में गृहमंत्री को बिना शर्त रिहाई का ज्ञापन देगी हिन्दू महासभा – मदन लाल

--Advertisement--

नई दिल्ली – नवीन चौहान

अखिल भारत हिन्दू महासभा ने गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किए जाने की निंदा की है ।

महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने कहा कि बिट्टू बजरंगी सनातन धर्म पर समर्पित एक धर्मयोद्धा है , जिसे वोट बैंक की राजनीति साधने के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देकर बिट्टू बजरंगी को बिना शर्त करने की मांग करेगा ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिट्टू बजरंगी गौरक्षा अभियान में सक्रिय होने के कारण जेहादियों और गौ तस्करों के निशाने पर हैं । उनके राष्ट्रवाद के स्वर को भड़काऊ बताकर उनके विरुद्ध षड्यंत्र किए जा रहे हैं । बिट्टू बजरंगी पर पहले भी एफ आई आर दर्ज कर उन्हे प्रताड़ित किया गया और अनेक न्यायिक वाद आज भी न्यायालय में लंबित है ।

मदन लाल गुप्ता ने बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर को हिन्दू धर्म का बड़ा योद्धा और युवा हिन्दू पीढ़ी का रोल मॉडल बताते हुए कहा कि ऐसे धर्म योद्धाओं पर हिन्दू समाज को गर्व होना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि मेवात में जेहादियों ने हिंदुओं की धार्मिक यात्रा पर जेहादी हमला कर हिंदुओं की हत्याएं की । पीड़ित हिंदुओं के प्रतिनिधि बिट्टू बजरंगी और मोनू मानेसर जैसे धर्म योद्धाओं को मेवात दंगों का आरोपी सिद्ध करने का षड्यंत्र हो रहा है । बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी इसी षड्यंत्र का हिस्सा है ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने जारी बयान में कहा कि बिट्टू बजरंगी को मुस्लिम तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का स्वार्थ पूरा करने के लिए बलि का बकरा बनाया जा रहा है ।

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा बिट्टू बजरंगी से किनारा करने की आलोचना करते हुए कहा कि दोनो संगठन अपनी हिंदुत्व की विचारधारा से भटक चुके हैं । उन्होंने कहा कि बिट्टू बजरंगी के साथ हिन्दू महासभा खड़ी है और उनकी बिना शर्त रिहाई के लिए आंदोलन करेगी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...