हिमाचल एकता मंच ने आपदा राहत कोष में 51 हजार की राशि की भेंट

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया शनिवार को मोहाली स्थित होटल शांति सागर में पहुंचे।इस दौरान होटल के एमडी विकास महाजन व हिमाचल एकता मंच ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। यहां बता दे कि होटल शांति सागर के एमडी विकास महाजन शाहपुर के 39 मील निवासी है तथा चंडीगढ़,मोहाली में रह रहे हिमाचलियों द्वारा बनाए गए हिमाचल एकता मंच के अध्यक्ष भी है।

इस दौरान हिमाचल एकता मंच के सदस्यों ने विधायक केवल सिंह पठानिया के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंच के सदस्यों ने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार के साथ खड़े होने की बात भी कही तथा केवल सिंह पठानिया को हिमाचल आपदा राहत कोष में 51 हजार की राशि का चेक भी भेंट किया।

केवल सिंह पठानिया ने आपदा की इस घड़ी में सरकार की आर्थिक सहायता करने के लिए हिमाचल एकता मंच का आभार जताया। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश वर्तमान में एक बड़ी आपदा से गुजर रहा है।प्रदेश में कई लोगों की जान चली गई है तथा हजारों करोड़ों रुपयों का नुक्सान हुआ है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,मंत्री मंडल के सदस्य, विधायक व अधिकारी लोगों कि मदद के लिए फिल्ड में डटे है। ऐसे में हम सभी हिमाचल वासियों को भी आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की मदद को आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा हिमाचल एकता मंच ने अपना फ़र्ज़ समझा है तथा सरकार के आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार की राशि देकर अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का बने है।

उन्होंने कहा कि इस राशि को वे जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट करेंगे।पठानिया ने हिमाचल के लोगों की मदद को हमेशा आगे रहने व मोहाली चंडीगढ़ में भी जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए मंच के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की पीठ भी थपथपाई तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मंच हिमाचल के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

मंच के चेयरमैन विकास महाजन ने विधायक केवल सिंह पठानिया का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि मंच हमेशा उनकी तथा लोगों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मंच सरकार के साथ है तथा आगे भी उनसे जो बन पाएगा वे करेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर मंच के प्रधान संजीव मेहता, उप प्रधान सुरेंद्र चौहान, नीलम ठाकुर, धर्म सिंह धीमान, वैशाली, सनम राणा, अनिल शर्मा, चतर सिंह, गौरव शर्मा व रूपा शारदा सहित कई लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...