जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ, जीते जी मर गई वो

--Advertisement--

जीजा की करतूत ने युवती को कहीं का नहीं छोड़ा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता ने बताया कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि बहन की शादी के बाद वो जीजा के घर रह रही थी। 

व्यूरो रिपोर्ट

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में जीजा की काली करतूत की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी ने अपनी साली का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर डराना धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाए। फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। साली के सब्र का बांध टूटा तो उसने पुलिस से शिकायत की।

ये है मामला

फतेहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने अपने जीजा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीजा घनश्याम को पकड़ कर जेल भेजा है।

पीड़िता का आरोप है कि बहन की शादी के बाद वो अपने पूरे परिवार के साथ जीजा के घर रह रही थी। यही उसकी एक गलती थी। एक दिन जीजा ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

आरोपी ने माना साली से हैं संबंध 

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शादी सात साल पूर्व हुई थी। तभी से ससुराल के लोग उसके साथ ही रह रहे हैं। तीन माह पूर्व साली से संबंधों के कारण ही पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। तब बेटे के नाम खेत और बेटी के नाम दो लाख रुपये जमा कराए थे।

तभी ससुराल के लोगों को अलग रहने के लिए कहा था, लेकिन वह अलग नहीं रह रहे थे। मामले में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी घनश्याम को पकड़ कर जेल भेजा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...