काँगड़ा: घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने के चक्कर में लुटा दिए साढ़े 20 लाख

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति ने घर बैठे कमाई करने के चक्कर में साढ़े 20 लाख रुपये ही लुटा दिए। लालच में फंसाने के लिए शातिरों ने पहले पीड़ित को 800 रुपये का बोनस तक दे दिया।

पीड़ित को शातिरों ने ऑनलाइन माध्यम से किसी होटल की वेबसाइट को प्रोमोट करने का टास्क दिया था। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन नार्थ रेंज धर्मशाला में पीड़ित ने मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से कमाई करने का ऑफर आया। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने पहले कुछ रुपये लगा दिए और ऑनलाइन माध्यम से इसे ज्वाइन कर लिया।

शातिरों ने पीड़ित से पहले 3,000 रुपये लिए और उसे एक टास्क के रूप में किसी होटल की वेबसाइट को प्रमोट करने को कहा, जिसे पीड़ित ने पूरा कर लिया। इस ऐवज में पीड़ित को 800 से 900 रुपये का बोनस मिल गया।

इसके बाद शातिरों ने पीड़ित से करीब 20.53 लाख रुपये विभिन्न ट्रांजक्शनों के माध्यम से अपने खाते में डलवा लिए, लेकिन उन्होंने पीड़ित को इस राशि के चलते किसी प्रकार का बोनस नहीं दिया।

बाद में जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर पुलिस स्टेशन नार्थ रेंज धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया। वहीं, बताया जा रहा है इस तरह के ठगी मैसेज धर्मशाला में भी कुछ लोगों को आए हैं।
वहीं, पुष्टि करते हुए साइबर पुलिस स्टेशन के हैड कांस्टेबल दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...