रोजगार का अवसर: 10वीं, 12वीं और स्नातक युवाओं के साक्षात्कार 29 को

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

सत्या माइक्रो कैपिटल लिमिटेड हमीरपुर फील्ड अधिकारियों के 100 पदों को भरने के लिए 29 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि 21 से 30 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास तथा स्नातक डिग्रीधारक युवा इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें साढे 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

अनुभवी उम्मीदवारों को साढे 22 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास दोपहिया वाहन होना जरूरी है।

राजेश मेहता ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा हिमाचल के स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...