आपदा प्रभावित छांव के लोगों से मिलकर पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने लिया हालात का जायजा

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

पूर्ण मंत्री व भाजपा शाहपुर की नेता सरवीण चौधरी हारचक्कियां पंचायत के गांव धारकलां व छांव में आपदा से प्रभावित लोगों से मिली व हर संभव सहायता की वात कहीं। सरवीण चौधरी ने कहा कि गांव के लोगों की वात को प्रशासन तक पंहुचाया जाऐगा व केंद्र में भी लोगे की समस्याओं को पंहुचाया जाऐगा।

इस मौके पर सरवीण चौधरी ने कहा कि इस आपदा की घडी में हम आपके साथ खडे है। इस मौके पर सरवीण चौधरी ने कहा कि आपदा की इस घडी में भी प्रदेश सरकार राजनिति कर रही है व चुन चुन कर लोगों की मदद कर रही है। जवकि आपदा अपना पराया देखकर नहीं आती है।

इस आपदा की घडी में केंद्र सरकार हिमाचल सरकार की हर संभव सहायता कर रही है। उन्होने कहा कि केंद्र ने दो दिन पहले ही 2700 करोड रूपये प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत खराव हुई सड़कों के लिए दिए है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री एक तरफ तो मदद मांग रहे है, दूसरी तरफ कह रहे है केंद्र सरकार ने कुछ नहीं दिया।

तो में वताना चाहती हूं कि सैंकडों सेना व एनडीआरएफ के जवान जो लोगों का हेलिकॉप्टरों से रेस्क्यू कर रहे है, तो क्या वह प्रदेश सरकार ने अपनी तरफ से दिए है। में प्रदेश सरकार को कहना चाहती हूं कि आप मदद मांगे उसमें विपक्ष भी आपके साथ खडा है, पर मदद लेने के वाद भी केंद्र सरकार को कोसना सही नहीं है।

उन्होने कहा कि पहले केंद्र सरकार ने 364 करोड रूपये व उसके वाद 190 करोड केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 400 करोड रूपये और देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त उन्होने कहा है कि जो भी सड़कों व पुलों का नुकसान हुआ है उसका कार्य केंद्र सरकार अपने स्तर पर काम करवाऐ।

उन्होने कहा कि केंद्र सरकार से पैसे लेकर फिर केंद्र सरकार को कोसना हिमाचल सरकार को वंद करना चाहिए ताकि इस आपदा की घडी में मिलकर लोगों की मदद हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...