चम्बा – भूषण गुरुंग
उपमंडल भटियात के तहत आने वाली कुड्डी पंचायत का गाँव देलग, जो कि भराड़ी से 5 किलो मीटर ऊपर काफी दुर्गम स्थान मई में बसा हुआ है। इसी गॉव के वरिष्ट नागरिक 80 वर्षीय होशियारा राम को अपने घर के गिरने का डर सता रहा है।

घर के साथ ही हुए भूस्खलन के चलते इनके घर में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है। ऐसे में एहतियातन इस घर को खाली करवा दिया गया है। न चाहते हुए भी परिवार के लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर हैं।
बुजुर्ग होशियारा राम घर के छह अन्य सदस्यों के साथ इसी घर में गुजर बसर कर रहे है । घर में कमाने वाले इनके बड़े बेटे की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। अब घर में आई दरारों के चलते इन्हें अपने घर के उजड़ जाने का भी डर बना हुआ है। प्रभावित परिवार के लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

एसडीएम पारस अग्रवाल के बोल
एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि इस गरीब परिबार को सरकार की और से जल्द ही हर सम्भव सहायता दी जायेगी।

