नालागढ़ गोली कांड की झूठी खबर बनी पुलिस का सरदर्द, चौबीस घंण्टो के अंदर पकडे तीन आरोपी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

वीरवार देर शाम नालागढ़ में पुरानी रंजिश के चलते चार युवकों ने एक युवक के ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था।

वहीं दूसरी तरफ जब पुलिस ने कार्यवाही की और तथ्य जुटाए तो उसमें सोशल मीडिया पर चलाई गई गोली कांड की न्यूज़ गलत साबित हुई।

जानकारी देते हुए बद्दी पुलिस के एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि कल देर शाम एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया था, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तत्काल ही 307 में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बता दें कि नालागढ़ में पिछले कल एक गोली कांड का जिक्र सोशल मीडिया पर किया गया। जिसमें एक युवक के ऊपर चार बदमाशों ने गोली चला दी लेकिन जब तथ्यों को मध्य नजर रखा गया तो ऐसी कोई भी वारदात सामने नहीं पाई गई और सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पुलिस का सिर दर्द बन गई।

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहित चावला ने मीडिया के आगे तथ्य रखे और कहां कि किसी भी तरह का कोई गोली कांड नहीं हुआ है। युवकों ने युवक पर हमला किया था तथा कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

शुक्रवार देर शाम बद्दी पुलिस के एसएसपी मोहित चावला से जब मीडिया फोन पर बात की तो एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि 24 घंटे के अंदर बद्दी पुलिस ने अपराधीयो को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी मोहित चावला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की विक्रम, शम्मी, दीपू को बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम, और स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। अतः उन्हें अब माननीय अदालत में पेश किया जाएगा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...