राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में वार्षिक पत्रिका “समर्पण” का विमोचन

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आज वार्षिक पत्रिका “समर्पण” का विमोचन महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य राकेश पठानिया के कर कमलों से हुआ।

इसमें महाविद्यालय के कला संकाय विभाग, वाणिज्य विभाग व विज्ञान विभाग से सभी प्राध्यापक तथा गैर शिक्षक और पत्रिका की मुख्य सम्पादक वरिष्ठ सहआचार्य सरिता चौधरी भी मौजूद थी ,जिन्होंने विभिन्न सम्पादकों के साथ मिलकर इसका सम्पादन किया है।

इस अवसर पर सरिता चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया विशेषकर प्रो हरीश कुमार का जिनके सहयोग से यह सम्पादन का कार्य संभव हो पाया।

प्राचार्य राकेश पठानिया ने अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा की इस पत्रिका में महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियां जो विद्यार्थियों से संबंधित है उनका संकलन किया जाता है जो उनके बौद्धिक विकास तथा मानसिक विकास में सहायक है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...