ग्राम पंचायत नटनेड से लगभग 50 लोगों ने पेयजल योजना को बहाल करने के लिए विभाग के लोगों का दिया साथ

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

ग्राम पंचायत नटनेड की पेय जल योजना जिसको गजनोहा, लुहारडी, सकडोहल, क्यार, घंडालस के नाम से भी जाना जाता है, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां पर पेयजल अंकों के ऊपर बहुत बड़े बड़े पहाड़ आ चुके हैं। जिसमें सारी पेयजल योजना ठप हो चुकी है।

आज ग्राम पंचायत से लगभग 50 लोगों ने इस योजना को बहाल करने के लिए विभाग के लोगों का साथ दिया। योजना को बहाल करने के लिए अभी पांच से छह दिन लग सकते हैं लेकिन स्थानीय जनता के लोगों ने इस स्कीम को बहाल करने के लिए विभाग का पूरा साथ देने का आग्रह किया है और हर रोज 50 से 60 लोग इस योजना को बहाल करने के लिए IPH विभाग के कर्मचारियों का साथ देंगे।

ग्राम पंचायत के लोग सभी व कर्मचारी बढ़ चढ़कर इस योजना को बहाल करने के लिए IPH के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। आज देव बधुबड़ा समिति के सभी सदस्यों ने भी इस योजना की बहाली के लिए अपना साथ दिया।

ये रहे उपस्थित

इसमें प्रधान सतिंदर वर्मा, प्रधानाचार्य बालकृष्ण, पूर्व में IPH विभाग से सेवा निवृत कनिष्ठ अभियंता महेंद्र राणा, CHT कुंदन, बीएसएफ सी रिटायर जगदीश, भाई जगदीश यादव, पंकज यादव, सोहन, सेवानिवृत पशु पालन विभाग बुद्धि सिंह, एनपीएस के रिवालसर ब्लॉक के प्रधान कृष्ण यादव, बिजली विभाग से सेवानिवृत्त सूरजमणि, तेज सिंह, खेम चंद, ज्ञान, महेंद्र व अन्य ने बढ़ चढ़कर इस पुण्य कार्य को करने में अपना योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...