बेटे नीरज भारती से परेशान चंद्र कुमार, कहा- जब बाप का जूता बेटे को फिट आने लगे तो उसे नहीं देते नसीहत

--Advertisement--

बेटे नीरज भारती से परेशान चंद्र कुमार, कहा- जब बाप का जूता बेटे को फिट आने लगे तो उसे नहीं देते नसीहत

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल कांग्रेस में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार अपने ही बेटे से परेशान नजर आ रहे हैं। चौधरी चंद्र कुमार ने बीते रोज अपने बेटे नीरज की ओर से की गई टिप्पणी पर कहा कि मुख्यमंत्री का कोई खास विधायक नहीं होता। सभी विधायक ही मुख्यमंत्री के खास होते हैं।

प्रशासन को बदलने में वक्त लगता है और सरकार प्राथमिकता के साथ काम करती है। चंद्र कुमार अपने बेटे से परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि आप सभी उसके बारे में जानते हैं। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि जब बाप का जूता बेटे को फिट आने लग जाए, तो उसे कोई नसीहत नहीं देनी चाहिए।

बता दें कि वीरवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने कहा था कि चंद्र कुमार को दूसरे विधायकों को नसीहत न देते हुए अपने इलाके पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाए थे कि आखिर सत्ता परिवर्तन के बाद भी पुराने अधिकारियों के साथ काम क्यों चलाया जा रहा है?

चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने सवाल खड़े किए थे कि आज की कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं के ही काम हो रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पूछ नहीं है। नीरज भारती ने यह टिप्पणी विधायक राजिंदर राणा और सुधीर शर्मा के गीता ज्ञान के बाद चंद्र कुमार के बयान पर की थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...