भरमौर में डली के पास रावी नदी में जा गिरी गाड़ी; एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

--Advertisement--

चम्बा – शिव शर्मा

भरमौर में डली के पास शनिवार सुबह एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर रावी नदी में जा गिरी, जिसे हादसे वाले स्थान से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार इंद्र कुमार जय सिंह गांव गैहरा व चैन सिंह वह दूसरा चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम गांव हिवरा दुनाली के रहने वाले थे। दोनों गाड़ी सवार रावी नदी में बह गए।

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी है।

प्रशासन व स्थानीय लोगों की ओर से गाड़ी व लापता युवाओं को ढूंढने की लगातार कोशिश की जा रही है। जिसमें एक का शव गाड़ी के भीतर से ही बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

बारिश की वजह से तलाशी अभियान में थोड़ी दिक्कत आ रही है। बहरहाल गाड़ी को नदी से निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड और स्थानीय ग्रामीण जुटे हैं, वहीं तहसीलदार होली प्रकश चंद समेत पुलिस चौकी के एएसआई विपन कुमार टीम सहित मौके पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...