इंदौरा : उद्योग में ड्यूटी के दौरान कामगार को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

--Advertisement--

इंदौरा – शम्मी धीमान

कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के अंतर्गत आते भदरोया गांव में एक उद्योग में काम कर रहे एक कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान साहिल कलेर (22) पुत्र विजय कुमार निवासी बनकेहड़ तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार साहिल कलेर भदरोया स्थित एक उद्योग में कार्य करता था। ड्यूटी के दौरान कार्य करते हुए उसे करंट लग गया, जिसे वह घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज हेतु पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी इंदौरा के बोल

थाना प्रभारी इंदौरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज करके घटनास्थल से सक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।

कामगारों को नही दिए जाते हैं सुरक्षा उपकरण, तभी होते हैं हादसे

उपमंडल इंदौरा में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न उद्योग स्थापित हैं, जिसमें हजारों लोग कार्य कर रहे हैं। आए दिन इंदौरा क्षेत्र के उद्योगों में ऐसे हादसे होते रहते हैं, जिसके जिम्मेदार उद्योगों के मालिक हैं।

अधिकतर उद्योग मालिक सरेआम नियमों की उल्लंघना कर उद्योग में काम करने वाले कामगारों को सेफ्टी उपकरण नही देते हैं और न ही उनसे सेफ्टी उपकरणों का प्रयोग करवाते हैं।

उद्योग विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को उद्योगों का निरिक्षण करना चाहिए तथा कामगारों से बिना सेफ्टी उपकरण के कार्य करवाने वाले ऐसे उद्योगों पर  विभागीय कार्यवाही करनी चाहिए ताकि इस तरह के हादसे न हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...

विभिन्न पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

उप कार्यालय रोजगार रामपुर में 17 पदों के लिए...

नादौन में मिनी रोजगार मेला 17 को

हिमखबर डेस्क  उप रोजगार कार्यालय नादौन में 17 मार्च को...