दिल्ली में दिनदहाड़े कत्ल, युवती को रॉड मारकर उतारा मौत के घाट; आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

दिल्ली में कॉलेज के बाहर मर्डर, अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में मिला युवती का शव, आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस।

दिल्ली – नवीन चैाहान

दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपित लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित की पहचान इरफान (28) पुत्र ईसा खान निवासी संगम विहार के रूप में हुई है। इरफान का परिवार मूलरूप से औरैया का रहने वाला है।

वहीं, मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी। मृतका का नाम नरगिस बताया जा रहा है। नरगिस आरोपित की मौसेरी बहन थी।

लड़की के सिर और उसके आसपास बिखरा था खून

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया था। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।

कॉलेज की छात्रा थी मृतका

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया, “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

हत्या के बाद पार्क पर सियासत

स्थानीय विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि यह डीडीए का पार्क है। डीडीए, लॉ एंड आर्डर और पुलिस केंद्र सरकार के अधीन है। लेकिन केंद्र सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में फेल हुई है। जबकि दिल्ली सरकार के अधीन शिक्षा, स्वास्थ्य, डीटीसी बस और रोड इत्यादि में उल्लेखनीय कार्य किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...