नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से बनेंगे चिल्ड्रन पार्क: बाली

--Advertisement--

बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित, जल्द होगा शिलान्यास

नगरोटा – व्यूरो रिपोर्ट

पर्यटन निगम के अध्यक्ष, केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

बाल मेले के समापन अवसर पर आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित कर ली गई है, भवन निर्माण के लिए शीघ्र ही शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि बच्चों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के बलधर में आईटीआई का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने सबसे पहले युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तथा रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष आरंभ किया था उनकी प्रेरणा से गत वर्ष रोजगार संघर्ष यात्रा का श्रीगणेश किया गया था तथा उसी दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प भी लिया था।

इस अवसर पर सीपीएस किशोरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होेंने कहा कि स्व जीएस बाली हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को निपटाने के लिए तत्पर रहते थे और एक कर्मयोग के रूप में जीवन पर्यंत कार्य करते रहे।

इस अवसर पर पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने भी स्व जीएस बाली को श्रदांजलि अर्पित करते हुए उनके कार्यों को याद किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक निश्चल राठौर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, डा पुष्पिंद्र वर्मा, कृषि विवि के वीसी, एडीसी सौरभ जस्सल, एसडीएम मुनीष कुमार सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...