सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर फरार हुआ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 24 वर्षीय युवक

--Advertisement--

ऊना, 27 जुलाई – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती घालूवाल स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती किए गए पंजाबी युवक द्वारा सुरक्षाकर्मी को धक्का देकर फरार होने का मामला सामने आया है।

घटना को लेकर नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधकों द्वारा पुलिस को शिकायत सौंपी गई है, हालांकि बताया जा रहा है कि फरार हुए युवक का नशा निवारण केंद्र के कर्मचारियों ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिन पूर्व पंजाब के कपूरथला जिला की फ़गवाड़ा तहसील के तहत नवी आबादी कॉलोनी के रहने वाले 24 वर्षीय तीरथ राम पुत्र इंद्रजीत सिंह को इसी नशा निवारण केंद्र में भर्ती करवाया गया था। वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे नशा मुक्ति केंद्र में तैनात वार्ड बॉय को धक्का मारकर तीर्थ राम फरार हो गया।

वार्ड बॉय ने फौरन इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों को दी। सभी ने मिलकर तीर्थ राम को पकड़ने के लिए करीब 2 किलोमीटर दूर तक लंबी दौड़ भी लगाई। लेकिन युवक भागने में कामयाब रहा है।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...