चंबा में सुनील राणा, पूनम भारद्वाज ने जमाया रंग, मनोज कुमार ने धूडू नचेया, दो- दो जानी लगी इणा, जोबणू नणाने गीतों पर प्रस्तुतियां देकर बटोरी खूब तालियां
चम्बा – भूषण गुरुंग
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2023 की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक सुनील राणा ने ठेठ हिमाचली गीत गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सुनील राणा की बेहतरीन प्रस्तुतियों पर दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक पाए।
इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या में डा. गगन सिंह, लोकगायिका पूनम भारद्वाज, नरेंद्र राही, भावना जर्याल व मनोज कुमार मनु ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई। धीरज शर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी।
मिंजर मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री डा. धनी राम शांडिल ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। मिंजर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करने की रस्म अदा की।
इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर भी विशेष तौर से मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम में सुनील राणा ने शिव श्रृंगार से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सुनील राणा ने नच्चे धुडुआ, काछा चडेआ पुहाडा जो, चले भौंरा बागे सैला जो जांदे, कुकु भाटा कुकु, दो दिन घरै आई जा, सा रा रा नटणी, मेरी जान रलिया खेरा मेला, चनणी सारी रात व रूपणु पुहाल आदि गीत गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
सांस्कृतिक संध्या में पूनम भारद्वाज, नरेंद्र राही व भावना जर्याल ने भी शानदार गायकी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। सांस्कृतिक संध्या में मनोज कुमार मनु ने धूडू नचेया, दो- दो जानी लगी इणा, छड मेरी बहियां जो, लाल तेरा साफा हो भौंरा, मेरी जोबणू नणाने व छैल भादर सुहाला गीतों पर प्रस्तुतियां दी।
डा. गगन सिंह ने राता लंबिया, खाई के पान बनारस वाला, जानू मेरी जान व संदेश आते हैं सरीखे गीतों पर प्रस्तुति दी। इससे पहले सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ संदीप एंड पार्टी ने पारंपरिक कुंजडी मल्हार गायन से किया।
ये रहे उपस्थित
सांस्कृतिक संध्या में दृष्टि भारद्वाज, हैरी ग्रोवर, मनोज कुमार, जतिन शर्मा, धीरज शर्मा ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

