यूं ही चलता रहा तो पहाड़ तले दब जाएगा पूरा गांव, लगातार चट्टानें गिरने से सहमी जनता

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

कालका शिमला नेशनल हाईवे पर कुमारहट्टी से मात्र एक किलोमीटर दूर गाडिय़ों के शोरूम के पास पहाड़ी के दरकने का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते इस जगह सडक़ पर वाहन चलाना हादसे को निमंत्रण देना साबित हो सकता है।

सडक़ के ऊपर से लगातार खिसक रहे पहाड़ व मलबे के कारण, जहां पहाड़ों पर बने मकानों को खतरा पैदा हो गया है, वहीं सडक़ से नीचे बने बड़ोग पंचायत के रूंदनघोड़ों गांव के भी कुछ मकान कभी भी खतरे की जद में आ सकते हैं। पहाड़ों के खिसकने के कारण, बड़ी-बड़ी चट्टानें सडक़ पर गिर चुकी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर पहाड़ खिसकने का सिलसिला जारी रहा, तो सडक़ किनारे बड़ोग पंचायत के गांव के भी कुछ मकान इसकी चपेट में आ सकते हैं।

ग्रामीणों लक्ष्मीचंद, घनश्याम सिंह, हरिराम, शकुंतला देवी ने बताया कि पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और यह क्रम शुक्रवार को भी जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार से फोरलेन से हो रहे नुकसान से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...