दुकानदार रोजाना प्रदर्शित करें फलों और सब्जियों की मूल्य सूची – डीएफएससी, 11 दुकानदारों के विरुद्ध की कार्रवाई

--Advertisement--

दुकानदार रोजाना प्रदर्शित करें फलों और सब्जियों की मूल्य सूची – डीएफएससी, 11 दुकानदारों के विरुद्ध की कार्रवाई

मंडी, 27 जुलाई – अजय सूर्या

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) पवन शर्मा ने मंडी जिले के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान पर प्रतिदिन मूल्य सूची प्रदर्शित करना सुनिश्चित करने को कहा है।

साथ ही निर्देश दिए कि वे जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लाभांश के अनुसार ही उपभोक्ताओं को फल व सब्जियों बेचें।अवहेलना करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए प्रतिदिन सब्जियों व फलों की न्यूनतम तथा अधिकतम प्रचून दरें जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लाभांश के अन्तर्गत निर्धारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित की जाती हैं। लोग जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मंडी के  फेसबुक पेज पर इसे रोजाना देख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त चौहाटा बाजार में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के बाहरनोटिस बोर्ड पर रोजाना निर्धारित दरों की प्रति लगाई जाती है। इसके अतिरिक्त  निर्धारित दरें सम्बन्धित निरीक्षक द्वारा प्रधान व्यापार मण्डल के माध्यम से अन्य विक्रेताओं को प्रेषित कर दी जाती हैं।

11 दुकानदारों के विरुद्ध की कार्रवाई

पवन शर्मा ने बताया कि मंडी जिला में इस सप्ताह फलों व सब्जियों दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों के कुल 52 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 11 दुकानदारों के विरुद्ध, आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 53 किलो सब्जियां, 93 किलो फल और 18 दर्जन केले जब्त किए हैं। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने सभी निरीक्षकों को भी निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में नियमित तौर पर निरीक्षण करें तथा फलों व सब्जियों की दरें जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लाभांश के अनुसार प्रदर्शित कराना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...