बुजुर्ग के पांव में पड़ गए थे कीड़े, ‘सोच’ संस्था ने रेडक्रास के माध्यम से पहुंचाया अस्पताल

--Advertisement--

बुजुर्ग के पांव में पड़ गए थे कीड़े, ‘सोच’ संस्था ने रेडक्रास के माध्यम से पहुंचाया अस्पताल

मंडी, 27 जुलाई

टारना रोड़ पर दर्द से कराह रहे एक बुजुर्ग के पांव का जख्म इतना नासूर बन चुका था कि उसमें कीड़े पड़ गए थे। सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना डीसी मंडी अरिंदम चौधरी को दी। डीसी मंडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेडक्रास सोसायटी को कार्रवाई के आदेश दिए।

रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने तुरंत अपने वालंटियर मौके पर भेजे। वालंटियरों ने मौके पर बुजुर्ग के घाव पर मरहम-पट्टी की और उसे जोनल हास्पिटल मंडी ले गए। यहां अब इस बुजुर्ग को दाखिल कर दिया गया है और उपचार जारी है।

ओपी भाटिया ने बताया कि बुजुर्ग अपना नाम राजू और खुद को बिहार का निवासी बता रहा है। उम्र 65 वर्ष बता रहा है और यहां मजदूरी करता था। चोट कब, कहां और कैसे लगी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उपचार का सारा जिम्मा रेडक्रास ने उठाया है। इसलिए सबसे पहले व्यक्ति को ठीक करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, सोच संस्था के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने त्वरित कार्रवाई के लिए डीसी मंडी अरिंदम चौधरी और रेडक्रास सोसायटी का आभार जताया है। उन्होंने सोसायटी को व्यक्ति के बेहतरीन उपचार के लिए आर्थिक रूप से हर संभव मदद का वादा किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...