मलाणा प्रोजेक्ट-दो के ओवरफ्लो डैम में एनडीआरएफ तैनात, मलबे को किया साफ

--Advertisement--

कुल्लू जिले में मलाणा प्रोजेक्ट-दो का डैम ओवरफ्लो होने से डैम के गेट बंद हो गए हैं। यहां एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है। बुधवार को एनडीआएफ ने यहां पर कुछ प्रयास किया लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के चलते काम करना मुश्किल हो गया। 

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मलाणा प्रोजेक्ट-दो का डैम ओवरफ्लो होने से डैम के गेट बंद हो गए हैं। यहां एनडीआरएफ तैनात कर दी गई है। बुधवार को एनडीआएफ ने यहां पर कुछ प्रयास किया लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के चलते काम करना मुश्किल हो गया।

एनडीआरएफ के जवान डैम के एक किनारे पर भी उतरे थे। वहीं दूसरी स्थिति को देखते हुए अब परियोजना प्रबंधन तकनीकी इंजीनियरों की मदद ले रहा है। डैम में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन भारी बारिश होने पर अनहोनी भी हो सकती है।

24 जुलाई मलाणा-दो में डैम ओवरफ्लो की बात सामने आई थी। इसके बाद एनडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पैदल मार्च करते हुए डैम तक पहुंची टीम ने प्रारंभिक रेकी और स्थिति का आकलन करने के बाद, टीम की ओर से रस्सी और पर्वतारोहण उपकरणों की मदद से ऑपरेशन शुरू किया गया।

सबसे पहले टीम ने मजदूरों के साथ पर्वतारोहण उपकरण की मदद से बांध के किनारे के आउटलेट बिंदु पर फंसे मलबे और अन्य कचरे को साफ किया, जिससे डैम का जलस्तर कम हो गया। टीम की ओर से गेट खोलने के लिए प्रयास किया गया।

बुधवार को दो एनडीआरएफ की टीम मलाणा डैम में पहुंच कर तकनीकी कर्मचारियों को कंट्रोल रूम पहुंचने में मदद कर रही है। एसडीएम सदर विकास शुक्ला का कहना है कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...