हिमाचल में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों रुपए का फ्रॉड, रक्षा मंत्रालय पहुंचा मामला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर डीजीटी क्वाइन के जरिए पैसा डबल करने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए का फ्रॉड हुआ है। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों का फ्रॉड करने का मामला केंद्रीय रक्षा मंत्रालय पहुंच गया है।

ठगी का शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, ईडी और डीजीपी को भेजी है।

बताया जा रहा है कि कांगड़ा, मंडी सहित हिमाचल भर में कुछ शातिर लोगों ने 11 माह में राशि डबल करने के झांसे में लोगों को फंसा कर करोड़ों का फ्रॉड किया।

शातिरों ने डीजीटी क्वाइन के जरिए क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए की इनवेस्टमेंट करवाई, जिसके मास्टर माइंड मंडी जिला के तीन लोग हैं।

कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना जिला में डीजीटी क्वाइन में हजारों लोगों पैसा लगाया है। अब सभी ने लूटी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...