राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में चार असिस्टेंट प्रोफसर ने संभाला पदभार

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियाँ में आज दिनाँक 8 जुलाई 2023 को चार नवीन सहायकाचार्यों (असिस्टेंट प्रोफसर) ने अपना पदभार संभाला।

आज प्रातः काल में ही इन सभी सहायकाचार्यों (असिस्टेंट प्रोफसर) ने अपनी नियुक्ति कार्यालय में सौंपी।

गणित सहायकाचार्य के पद पर आशीष बामटा, संगीत सहायकाचार्य के पद पर अभिषेक पाल, केमिस्ट्री सहायकाचार्य के पद पर कुमारी प्रिया तथा इतिहास के सहायकाचार्य के पद पर युवराज ने अपनी नियुक्ति दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने नवनियुक्त सहायकाचार्यों को बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन आचार्यों की नियुक्ति से महाविद्यालय के छात्र लाभान्वित होंगे।

उन्होंने इसके लिए माननीय कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार तथा पूर्व सीपीएस नीरज भारती का भी दिल की गहराई से धन्यवाद किया।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रो चंद्र कुमार जी के निरन्तर प्रयासों से ही महाविद्यालय को नव-नियुक्त सहायकाचार्य (असिस्टेंट प्रोफसर) प्राप्त हुए हैं।

इसी के साथ कॉमर्स के सहायकाचार्य भी स्थानांतरित होके यहां आए हैं जो पद स्थानांतरण से खाली हुआ था।

प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि इस विषय में महाविद्यालय प्रतिनिधियों द्वारा माननीय मंत्री के निवास स्थान पर जाकर अप्रैल महीने में भी रिक्त पदों को भरने के लिए निवेदन किया गया था।

जिससे महाविद्यालय में आचार्यों के अभाव के कारण विद्यार्थियों का पाठन बाधित न हो। अतः उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन तथा विद्यार्थियों की तरफ से उनका धन्यवाद किया।

अब महाविद्यालय में केवल हिंदी तथा राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक के पद ही रिक्त रहे हैं। प्राचार्य तथा महाविद्यालय प्रशासन ने यह आशा व्यक्त की है कि इन विषयों को सूची आने पर यह पद भी हमें कुशल नेतृत्व के कारण प्राप्त हो जाएंगे।

प्राचार्य ने नगरोटा सूरियां व आसपास के क्षेत्र की जनता से आग्रह किया है कि महाविद्यालय के सभी पद भर गए हैं अतः वे शीघ्र ही इस से लाभान्वित हों।

अतः सभी शीघ्र अति शीघ्र महाविद्यालय में प्रवेश लें। यह समस्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य केवल कुमार शर्मा के माध्यम से प्राप्त हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...