स्वर्गीय वीरभद्र की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजलि

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

आधुनिक हिमाचल के निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया के नेतृत्व में महिलाओं ने शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के सुधेड़ में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके सुशीला गुरंग ,अनिता थापा ,नीलम लिम्बु ,रिन्की बुराथोकी, दीपा थापा ,आरती गुरंग,नाना गुरंग आदि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया व उनके दर्शाए मार्ग पर चलने की बात कही।

इस अवसर पर रेणु बजवारिया ने कहा कि आधुनिक हिमाचल के निर्माण में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का सबसे अहम योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

राजा वीरभद्र सिंह ने बिना किसी भेदभाव, बिना किसी जातिवाद, बिना क्षेत्रवाद सिर्फ और सिर्फ प्रदेश के विकास के लिए काम किया।

प्रदेश के जनता उन्हें दिल से प्यार करती थी करती है और हमेशा करती रहेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता के हित के लिए सारा जीवन समर्पित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...