बारिश का कहर: बड़ा भंगाल में भेड़पालकों के बहे 9 घोड़े, नदी-नाले उफान पर, कई सडक़ें बंद

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल में बारिश ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। भारी बारिश से जहां कई सडक़ें बंद हैं, वहीं नदी-नाले भी उफान पर हैं।

बरोट मुल्थान से 25 किलोमीटर दूर बड़ा भंगाल रास्ते में जोहडी नदी पार करते वक्त भेड़ पालकों के नौ घोड़े बाढ़ में बह गए है, जबकि एक घोड़ा बच गया है।

तहसीलदार मुल्थान पूरन चंद कौंडल ने स्टाफ सहित मौके का जायजा ले लिया है।

उधर, श्रीखंड यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के भक्त की मौत हो गई। यात्रा के दौरान अब तक तीन लोगों की जान चली गई है।

बता दें कि पिछले 14 दिन में मानसूनी बारिश से कुल 352 करोड़ रुपए का नुकसान हिमाचल झेल चुका है।

महत्वपूर्ण कालका शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -5 और धर्मपुर-कसौली सडक़ के अलावा लगभग दो दर्जन सडक़ें भूस्खलन और भारी बारिश के बाद फुटपाथों के धंसने से प्रभावित हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भारी बारिश के कारण भारी पत्थरों के ढहने, भूस्खलन, सडक़ों के बह जाने और फुटवॉल के धंसने से लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को भारी नुकसान हुआ है।

राज्य में सैकड़ों संपर्क सडक़ें बह गई हैं या मिट्टी का भारी कटाव हुआ है। राज्य लोक निर्माण विभाग को 200 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है, जबकि जल शक्ति विभाग को 127 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

लगभग 43 लोगों की मौत हो गई और लगभग 80 लोग घायल हो गए। चार लोग लापता हैं, जिनमें से एक सडक़ दुर्घटना में, दो डूबने से और एक बाढ़ में डूबने से लापता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...