बकलोह – भूषण गुरुंग
मत्स्य विभाग चम्बा के एडीएफ भूपिंदर सिंह के द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ कुमलाड़ी मेले मे दबिश दी। जिसमे उन्होंने तीन दुकानदारों को कच्चे मछली बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उनकी मछलियों को कब्ज़े में लेकर उनको जुर्माना लगाकर छोड़ दिया।
उसके बाद मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उन मछलियों को उसी समय लोगो को ऑक्सान कर बेच दिया गया। क्यूंकि 15 जून से 15 अगस्त मछलियों को मारने में पूरी तरह से पावंदी है। क्यूंकि इस समय मछलियों का प्रजनन का समय होता है।
जब इस बाबत मत्स्य विभाग चम्बा के एडीएफ भूपिंदर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यदि 15 अगस्त तक कोई भी गैर कानूनी रूप से मछ्लीया बेचता हुआ पाया जाता है, तो उनके ऊपर सख्त से सख्त करवाई की जायेगी और इस मे सजा का भी प्राबधान है।

