पांवटा साहिब में ‘गौवंश’ की हत्या पर बवाल, हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

पांवटा साहिब, 07 जुलाई

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल में ‘गौवंश’ की हत्या पर तनाव का माहौल है। गौवंश की कथित हत्या पर उग्र हिन्दू संगठनों ने पहले पुरुवाला थाना के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएसपी कार्यालय परिसर में भी जमकर नारेबाजी की।

शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई थी। आईपीसी (IPC) की धारा-429, 153ए व 34 आईपीसी के अलावा हिमाचल प्रदेश गौ हत्या निषेध अधिनियम की धारा-8 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुरुवाला थाना के बाहर प्रदर्शन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने वारदात में तीन आरोपियों को नामजद किया है। इसमें से हरियाणा के यमुनानगर जिला के मुजागतखुर्द गांव के रहने वाले 53 वर्षीय शमशाद पुत्र युसुफ को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की सीमा पर सिंगपुरा में स्टोन क्रशर की लेबर पहुंची थी। इसी दौरान लेबर के दो-तीन लोगों ने बछड़े की हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बछड़े के अवशेष मिले हैं, इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि समूचे इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

डीएसपी से बातचीत करते प्रदर्शनकारी।

उधर, गौवंश की हत्या पर बवाल को लेकर सूबे का खुफिया नेटवर्क व पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी फीडबैक लेने को लेकर सक्रिय हैं। दीगर है कि एक अरसा पहले माजरा थाना के अंतर्गत गौवंश की हत्या पर खासा बवाल मचा था। चूंकि मामला संवेदनशील है, लिहाजा पुलिस अधिकारी भी हिन्दू संगठनों से संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने कहा कि सुबह सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। डीएसपी ने कहा कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश की जा रही है। उन्होंने हिन्दू संगठनों से शांति व संयम बनाए रखने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...