12 से 17 जुलाई तक पांगी में आयोजित होगी “ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल प्रतियोगिता”

--Advertisement--

तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, एसडीएम पांगी रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

चंबा/पांगी – भूषण गुरुंग

एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में 12 जुलाई से 17 जुलाई तक होने वाली “ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल प्रतियोगिता ” की तैयारियों को लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

एसडीएम ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर उचित प्रबंध और आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि ट्राईअंफ शो ऑन स्नो फुटबाल प्रतियोगिता ” का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के खेल मैदान में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 12 से 14 जुलाई तक जूनियर फूटबाल लीग और 15 से 17 जुलाई तक ओपन फूटबाल लीग का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन ट्राईअंफ यूथ क्लब, मंडी द्वारा उप मंडलीय प्रशासन पांगी के सहयोग से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य घाटी में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...